Advertisements
Spread the love

सामुदायिक पुलिसिंग की पहल: सियाड़ीह में एक दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट, अतरा ने दो गोल से जीता खिताब

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला : सरायकेला जिले के दलभंगा ओ.पी. क्षेत्र अंतर्गत सियाड़ीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग की पहल पर एक दिवसीय हॉकी मैच का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। इस अवसर पर कुचाई थाना प्रभारी नर्सिंग मुंडा एवं दरभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा के साथ पंचायत के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गांव एवं पंचायत के बड़ी संख्या में लोग मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच अतरा और सियाड़ीह के बीच खेला गया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अतरा टीम ने दो गोल दागकर खिताब अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम के समापन पर सामुदायिक पुलिसिंग की ओर से कुचाई थाना प्रभारी ने सभी छह टीमों को हॉकी खेल किट प्रदान किया। खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराते हुए अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और पुलिस-जन सहयोग को मजबूती मिलेगी।