Advertisements
Spread the love

तीन दिवसीय भागवत कथा का समापन, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा सहयोगी के साथ शामिल हुये…

चाकुलिया: (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र रेंगरपाहाडी गांव में भवानी माहाली एवं उनके सहयोगियों के प्रयास पर तीन दिवसीय भागवत कथा का कार्यक्रम कल समापन हुआण् उक्त समापन समारोह के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी सरोज महापात्र भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ शामिल होकर क्षेत्र की सुखए समृद्ध और शान्ति के लिए भगवान से कामना की. इस दौरान इस्कॉन संस्था के श्री श्री राजेश प्रभू महाराज ने भागवत कथा वाचक के रूप में कथा सुनाई.

उन्होंने भाजपा नेता सरोज महापात्र को गीता भेंट देकर सम्मानित कियाण् भाजपा नेता सरोज महापात्र उपस्थित श्रद्धालुओं एवं श्रोताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह का धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण तैयार होता है. भागवत कथा का श्रवण करने के पश्चात उस विचारों एवं गिता की वाणियों को को जन जन तक पहूॅचाने का काम करें. उन्होंने कहा कि इस तरह का धार्मिक आयोजन होने से सनातन धर्म की रक्षा होती है. इस मौके पर भाजपा के सूशील ग्वाला. जगदीश माहालीए संजय ग्वाला. ठाकुर दास महतोए हाडिराम पातर आदी उपस्थित थे.

You missed