Spread the love

अनगड़ा में कांग्रेस कमेटी ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को बताया प्रेरणा स्रोत

Advertisements
Advertisements

✍️  Arjun Kumar Pramanik

रांची/अनगड़ा । प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से गोंदली पोखर चौक स्थित वीर शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने निर्मल महतो के झारखंड आंदोलन में दिए गए योगदान, सूदखोरी और अत्याचार के खिलाफ उनके संघर्ष, तथा आदिवासी-मूलवासी समुदायों के अधिकारों के लिए उनके समर्पण को याद किया। नेताओं ने अपने संबोधन में कहान “निर्मल महतो का बलिदान झारखंडवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उनका साहसी नेतृत्व आज भी हमें अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने की सीख देता है । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने की।
इस दौरान मंच पर मौजूद अन्य प्रमुख नेता एवं प्रतिनिधि थे मंडल अध्यक्ष पश्चिमी रेज़ाक अंसारी महिला अध्यक्ष सरिता देवी विधायक प्रतिनिधि (ऊर्जा विभाग) छोटेलाल महतो खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग से आशीष मुण्डा मत्स्य विभाग प्रतिनिधि संजय नायक पूर्व शिक्षा प्रतिनिधि साकिर अंसारी पंचायत समिति प्रतिनिधि रब्बानी राज वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिहारी मुण्डा, मुनेश करमाली, अलाम अंसारी, अंकित मुण्डा, कोल्हवा करमाली ग्राम प्रधान सुखराम उरांव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में शहीद निर्मल महतो के सपनों के झारखंड को साकार करने के संकल्प के साथ सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई को जारी रखने का आह्वान किया गया।

You missed