Spread the love

गम्हरिया में डॉ. मनमोहन सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री एवं रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ. मनमोहन सिंह की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष फुलकांत झा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह समानता में विश्वास रखने वाले, दृढ़ निश्चयी, साहसी और गरिमामय व्यक्तित्व के प्रतीक थे। उन्होंने सच्चे अर्थों में देश की प्रगति और आर्थिक मजबूती के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
जेपीसीसी (JPCC) के जिला मीडिया अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान भारतीय लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनके द्वारा शुरू किए गए सुधारों ने देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।
इस अवसर पर गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के इंद्रकांत झा (इशु), समीर गोराई, युवा पात्र, मिलन दत्त, सुनील, रंजीत पासवान, अमित दास, अशोक सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में डॉ. मनमोहन सिंह के विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

You missed