Advertisements
Spread the love

खूंटी से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मिली जीत. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हारे…

 

रांची Iअर्जुन कुमार  : झारखंड के खूंटी लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को हार का सामना करना पड़ा है. केंद्रीय आदिवासी कल्याण सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा हार गये है. उनके खिलाफ कांग्रेस के कालीचरण मुंडा चुनाव मैदान में है, जिनको अंतिम राउंड में 1 लाख 45 हजार 719 मतों की बढ़त रही है.

अंतिम राउंड की गिनती हजारों में भी नहीं है. लिहाजा, उनकी जीत तय है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 5 लाख 3 हजार 613 वोट मिले है. वहीं, भाजपा के अर्जुन मुंडा को 3 लाख 57 हजार 894 वोट मिले है. कुल 17 राउंड की मतगणना होनी है. इसमें से 16 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. अब 17वां राउंड में कोई बड़ा बदलाव संभव नही होगा. खूंटी भाजपा की पारंपरिक सीट रही है. 

यहां से पहले से कड़िया मुंडा चुनाव लड़ते थे और भाजपा चुनाव जीतती थी. इसके बाद उनकी जगह अर्जुन मुंडा को टिकट दिया गया था. पिछले बार के चुनाव में किसी तरह अर्जुन मुंडा जीत पाये थे. उनको 1448 वोट से जीत मिली थी. लेकिन इस बार उनको 1 लाख 50 हजार वोट से हार का मुंह देखना पड़ा.

कालीचरण मुंडा खूंटी के ही रहने वाले है. उनके भाई नीलकंठ मुंडा भाजपा से विधायक है. वहीं, अर्जुन मुंडा बाहर से जाकर वहां चुनाव लड़ते थे. उनको केंद्रीय मंत्री बनाया गया था. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की याद में कई सारे काम भी किये थे, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को चुनाव में हारना ही पड़ा. कालीचरण मुंडा की जीत के बाद कहा है कि वे क्षेत्र का विकास करेंगे. वहीं,

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनता का जो आदेश है, वह सिरोधार्य है. जनता जो चाहती है, वहीं होता है. .

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…