Advertisements
Spread the love

आमसभा का आयोजन कर रसोईया माता का हुआ चयन; सर्वसम्मति से सीनी सोय बनी विद्यालय की रसोइया माता…

संजय मिश्रा सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश प्रधान की अध्यक्षता में विद्यालय की रसोइया माता के चयन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो विद्यालय के रसोईया माता अनीता बोदरा के असामयिक निधन हो गया था। जिसे लेकर विद्यालय के लिए एक नई रसोईया माता के चयन प्रस्ताव रखा गया था।

Advertisements

आमसभा में पर्यवेक्षक के रूप में प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकान्त भकत एवं मध्याह्न भोजन कोषांग प्रभारी राजाराम महतो के पर्यवेक्षण से अभिभावक तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सीनी सोय को रसोईया माता के रूप में चयन किया गया। बैठक में प्रधानाध्यापक संजय कुम्हार, अध्यक्ष राजेश प्रधान, ग्राम प्रधान मंगल सिंह सोय तथा सांगी ईपील, देशाउली, मां पार्वती, जय मां लक्ष्मी, साईं बाबा, जय मां मनसा, यू सी आजीविका, वीणा आजीविका एवं जय मां आकर्षणी महिला समूह के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।