Spread the love

सहकारिता बैंक की चेयरमैन विभा सिंह ने किया बिष्टुपुर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

Advertisements
Advertisements

राँची । झारखंड राज्य सहकारिता बैंक के तत्वाधान में बिष्टुपुर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन बैंक की चेयरमैन  विभा सिंह ने किया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्रीमती सिंह ने कहा कि “माता दुर्गा की आराधना मातृशक्ति की जागृति का प्रतीक है। नारी शक्ति ही समाज और देश को समृद्धि तथा विकास की ओर अग्रसर कर सकती है।” उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य सहकारिता बैंक सदैव किसानों, महिलाओं एवं छोटे उद्यमियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक की योजनाओं एवं वित्तीय सेवाओं से ग्रामीण अंचलों में स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं तथा महिला स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हुए हैं। चेयरमैन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सहकारिता बैंक का निरंतर विकास राज्य की आर्थिक धारा को और भी मजबूत करेगा तथा यह संस्था समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।उद्घाटन समारोह में सहकारिता विभाग के सेवा निवृत्त संयुक्त निबंधक जयदेव प्रसाद सिंह, समाजसेवी सह राजद नेत्री  शारदा देवी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुरेश धारी, सुबोध शरण, उमेश चंद सिंह, अजय सिकदर, कृष्ण नायर, शाखा प्रबंधक अमित प्रसाद, संजय कुमार दास, राजीव रंजन, संतोष साहू, के. रमेश राव, रजनी सिंह, उत्तम सिंह, अनमोल संडील, श्याम बास्के, राहुल रजक, सुनील कुमार राम, नंद कुमार, सुनीता कुमारी, राममिलन राय, विनय कुमार नारायण, जितेंद्र पांडे, आकांक्षा देवी, लक्ष्मण मुखी, केशव नारायण सहाय, सतीश बैठा, सुबिमल मैथी, मो. तारिक अनवर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

You missed