Spread the love

श्रम अधीक्षक सह सहायक श्रम आयुक्त की विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब…

 गम्हरिया  :  ए के मिश्रा। सरायकेला खरसावां जिले के श्रम अधीक्षक एवं धनबाद के सहायक श्रम आयुक्त श्री राकेश सिन्हा की विदाई समारोह में जन सैलाब उमड़ा पड़ा। सरायकेला खरसावां जिले के श्रम अधीक्षक कार्यालय में राकेश कुमार सिन्हा का विदाई समारोह का कार्य क्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जिले की उद्योग जगत के उद्यमी, मजदूर ,रिलेशन के सभी मेंबर ,और धनबाद के भी काफी संख्या में लोग उन्हें विदाई देने सरायकेला पहुंचे हुए थे। विदाई समारोह में वह भी एक पल आया जो सभी लोग भाव विभोर हो गए। इनके किए गए कार्यों पर कई वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया और उनके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

ये जिले के श्रम अधीक्षक ऐसे हैं जो निर्विवाद रहे और जिले में लगभग 6 वर्षों का कार्यकाल पूरा कर प्रबंधन और मजदूरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किए है, जो सदैव यादगार रहेंगे। विदाई समारोह में अपर श्रमायुक्त श्री अजीत कुमार पन्ना,उपश्रमायुक्त जमशेदपुर श्री राजेश प्रसाद ,श्रम अधीक्षक जमशेदपुर श्री अरविंद कुमार एवम् श्री अविनाश ठाकुर,कार्यालय के श्री नवीन कुमार,सभी कर्मचारी,सभी श्रमिक मित्र पूर्व श्रम अधीक्षक टी. पी.सिंह,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार,रमेश रजक,आनंद शेखर धनबाद से नीरज,संतोष,सुरेंद्र एवम् मुकेश सहित परिवार के सभी भाई बहन बेटी दामाद बेटा बहु सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।चाईबासा एवम् जमशेदपुर कार्यालय के सभी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Advertisements

You missed