Advertisements
Spread the love

खिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक उमराव साधो कुजूर का 82 वाँ जयंती मनाया गया, स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन  किया गया…

Ranchi नामकुम: अर्जुन कुमार : खिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक उमराव साधो कुजूर का 82 वाँ जयंती मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सदाबहार चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर उनके धर्मपत्नी एवं परिवार के तमाम सदस्यों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर माल्यार्पण कर एवं आसपास के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सादर पुष्पांजलि अर्पित किया गया । स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सिरखा टोली मैदान ,नामकुम में किया गया ।यहां पर आठ बालिका टीमों के बीच टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। अतिथियों का स्वागत में कस्तूरबा बालिका विद्यालय नामकुम की बैंड टीम के द्वारा पारंपरिक धुन पर अतिथियों का स्वागत किया गया और खिलाड़ियों का भी स्वागत किया गया ।आज उनकी जयंती के अवसर पर उनके द्वारा समाज में किए गए कृतियों को याद किया गया। समाज के लोगों के लिए ,समाज हित में उनके द्वारा हमेशा कार्य करने का प्रयास किया। जिससे समाज के लोगों के बीच उनकी एक अलग छवि रहा और इसी के कारण समाज के लोग आज भी याद करते है और कहते हैं कि उमराव साधो कुजूर कर्मठ, सादगी ,और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे।
उमराव साधो कुजूर जयंती के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवम उनकी सुपुत्री श्री मति आरती कुजूर जी के एवम उमराव साधो कुजूर मेमोरियल ट्रस्ट के सभी सदस्यों द्वारा सफल आयोजन किया गया।

Advertisements

टूर्नामेंट में विजेता होने का खिताब बुदमु फुटबॉल क्लब और उप विजेता तरुण घोष बालिका फुटबॉल अकादमी धुर्वा को गौरव प्राप्त हुआ।
साधो कुजूर मेमोरियल बालिका टीम और स्टार वारियर कांके सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे।
बेस्ट डिफेंडर का खिताब तन्नु,बेस्ट गोलकीपर का खिताब कलावती, वूमेन of the match ka खिताब शशि तिग्गा,प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रेखा टोप्पो को मिला। रेफरी में जुबलिन,शिव विजय अजिताभ सोमरा धर्मवीर के द्वारा मैच करने में अपना सहयोग किए।
टूर्नामेंट की शुभारंभ के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष जेलेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य रामावतार केरकेता, नामकुम थाना से रवि शंकर एवम अनिमेष कुमार एस आई, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह उपस्थित हुए।

इस जयंती के अवसर पर गणमान्य लोगों में राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी आरती सिंह मांडर विधानसभा के पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर कमल दास गोस्वामी ,विमल सिन्हा, रामानंद पाठक , सकुंलतला जायसवाल, लक्ष्मी कुमारी रेणुका मुर्मू, बबिता वर्मा,लाले उरांव ,साधो उरांव,भाजपा नामकुम मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा उमेश बड़ाईक जिला कार्यसमिति सदस्य शंकर बैठा, सुनील लाकड़ा , दिलीप महतो,तालेश्वर सिंह मुंडा,स्वेता केरकेटा, महानंद कुजूर, पुष्प देवी, सुनील ठाकुर,रमेश लकड़ा, रोशनी देवी,पंकज कुमार, माकू लाकड़ा, गोसला गाड़ी, चंदाघासी मुखिया संदीप मुंडा, रितेश उरांव, रामा तिर्की,केशव महतो, चिकित्सा प्रभारी नीलम माइकल, संतोष प्रसाद उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम को सफल आयोजन में कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार सिन्हा (उप मुखिया) खिजरी पंचायत एवम रंजेश कुमार के द्वारा किया गया।