Advertisements
Spread the love

नए साल 2024 के पहले दिन दानीनाथ मंदिर में उमड़ी लोगों की भीड़

झंटु पाल दुमका :

Advertisements

काठीकुंड: नए साल 2024 के पहले ही दिन की शुरुआत लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर की। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग दुमका जिला के काठीकुंड प्रखंड में उपस्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक बाबा दानीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने लिए पहुंचें। मंदिर परिसर में लंबी लाइन में भक्त के दर्शन करने के लिए लगे हुए दिखे।

नए साल पर लोगों ने मंदिर परिसर में मौजूद देवी-देवता के दर्शन कर इस साल को बेहतर बनाए रखने की मनोकामनाएं मांगी। बता दें की मंदिर मुख्य द्वार सुबह 4 बजे से खोल दिया गया था। सुरक्षा को सुनिश्चित के लिए स्थानीय प्रशासन की और पुलिस सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे।

You missed