Spread the love

पंचवटी शिव मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ, मुखिया बिंदु मुर्मू ने किया उद्घाटन

Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कान्दरबेड़ा स्थित श्री श्री पंचवटी शिव मंदिर में चल रहे पूजा समारोह के द्वितीय दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आंसनबनी पंचायत की मुखिया बिंदु मुर्मू ने फीता काटकर किया।
शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत की मुखिया बिंदु मुर्मू द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से भी अपनी परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने की अपील की।इस तरह के कार्यक्रम हमारे समाज को जोड़ने का काम करते हैं। हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को सहेज कर आगे बढ़ाना चाहिए।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। फिलहाल, पंचवटी शिव मंदिर में चल रहे इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया है। ओके पर उपस्थित ग्राम प्रधान मदन मुर्मू, हारु महतो,लव मुर्मू,खुश मुर्मू ,पक्षीत सिंह, बिरेन मांझी,-आदि मौजूद रहे