Spread the love

जेल परिसर में लगा अदालत सह चिकित्सा शिविर, बंदियों को SPRUHA योजना की दी गई जानकारी

Advertisements
Advertisements

 

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

 

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सरायकेला-खरसावां की ओर से रविवार को जेल परिसर में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की SPRUHA योजना 2025 को लेकर बंदियों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया।
कार्यक्रम में DLSA के सचिव तौसीफ मेराज ने बंदियों को SPRUHA योजना के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी परामर्श, पुनर्वास सहयोग तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की सुविधा मिलती है। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को भी इसका लाभ प्रदान किया जाता है। इस मौके पर जेल अधीक्षक सतेंद्र कुमार, एलएडीसी चीफ दिलीप कुमार शाह समेत चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। चिकित्सा शिविर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार भी उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन से बंदियों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।

You missed