Advertisements
Spread the love

डालसा सचिव ने मृतक बच्चे के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का आश्वासन

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik ………✍️

रांची । झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के मार्गदर्शन में, विभिन्न अखबारों में प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुए डालसा सचिव ने त्वरित कार्रवाई की और एक टीम का गठन कर स्वयं पीड़ित परिवार से मुलाकात की। गठित टीम के साथ डालसा सचिव  राकेश रौशन, एलएडीसी सदस्य सौरभ कुमार पांडेय, मोनु कुमार एवं पीएलवी लता कुमारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कांटाटोली स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी रोड नंबर–07 में रहने वाले मो. अरशद एवं निखत प्रवीण के दो वर्षीय पुत्र मो. फरहान की दूसरे पुल के पास स्थित खुले नाले में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी क्रम में डालसा सचिव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, नाले का निरीक्षण किया और पीड़ित परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली । परिजनों ने बताया कि मृतक बच्चे के अलावा उनके तीन अन्य बच्चे हैं—मो. राशिद (7 वर्ष), मो. अरहम (4 वर्ष) एवं मो. हामिद (7 माह)। मृतक के पिता मो. अरशद प्रेमसन्स मोटर, चुटिया में निजी नौकरी करते हैं। परिवार के पास राशन कार्ड है, परंतु अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ उन्हें प्राप्त नहीं हो रहा है । डालसा सचिव ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि उनके आवेदन के आधार पर शीघ्र ही राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ा जाएगा। साथ ही, खुले नाले को दुरुस्त कराने एवं तत्काल घेराबंदी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि पीड़ित परिवार का एक मंजिला पक्का मकान नाले से सटा हुआ है तथा घर के पास खाली मैदान होने के कारण बच्चे खेलते-खेलते नाले में गिर गए थे। पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर आगे की आवश्यक प्रक्रिया के लिए संबंधित प्राधिकार को भेजी जा रही