Advertisements
Spread the love

डीडीसी ने वृद्धा आश्रम का किया औचक निरीक्षण, उपलब्ध सुविधाओं का जायजा ले संबंधित पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

सरायकेला-संजय मिश्रा ।

Advertisements

उप-विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने सरायकेला के साहेबगंज स्थित वृद्धा-आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में उन्होंने वृद्ध जनों को मिल रही सुविधाओं, चिकित्सीय सहायता, रसोई, शौचालय, पेयजल आदि का जायजा ले आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वहां रहने वाले सभी वृद्धजनों से मुलाकात कर वार्ता करते हुए वहां मिलने वाले सुविधाओं पर चर्चा किया। साथ ही उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को वृद्ध जनों को मिलने वाले सुविधाओं एवं उनके खान-पान के लिए भी दिशा निर्देश दिए।

इस क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी योग्य लोगों को सर्वजन पेंशन योजना, कंबल वितरण समेत अन्य योग्य योजनाओं के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धि जनों की सेवा करना सबसे बड़ी मानवता है। इसलिए अपने कर्तव्य का पालन करें और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका खास ध्यान रखें।

You missed