Spread the love

एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस सरायकेला के विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का हुआ गठन; मंगल सिंह हेंब्रम बने अध्यक्ष…

सरायकेला – संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस सरायकेला के विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के गठन को लेकर विद्यालय प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या अंबिका प्रधान एवं वरीय शिक्षक मुरारी प्रसाद सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन किया गया।

जिसमें मंगल सिंह हेंब्रम को अध्यक्ष, प्रभारी प्राचार्या अंबिका प्रधान को पदेन सचिव, वरीय शिक्षक के तौर पर मुरारी प्रसाद सिंह, कल्याणी देवा को उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि के तौर पर पूर्व वार्ड पार्षद जुगल तापे एवं समिति के सदस्य के तौर पर विशाल कुमार सतपथी, इंद्रजीत साथवा, नित्यानंद महतो, प्रमिला महतो, बुनता गोडसोरा, हराधन मंडल, गलोक कर, प्रेम चंद किस्कू, मनोरंजन पति एवं सालखन मुर्मू, विज्ञान शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी बोदरा एवं मालती हांसदा, गणित शिक्षिका सोनाली रॉय, सामाजिक विज्ञान शिक्षक कमलेश कुमार प्रजापति एवं बाल संसद नंदलाल प्रधान को समिति का सदस्य चयनित किया गया। मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या अंबिका प्रधान द्वारा सभी नव चयनित सदस्यों एवं पदाधिकारी को उनके अधिकार और कर्तव्य की जानकारी देते हुए विद्यालय एवं विद्यार्थी हित के प्रति समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

You missed