Advertisements
Spread the love

तितिरबिला पुल के नीचे मिली एक 35 वर्षीय व्यक्ति की लाश, छानबीन में जुटी सरायकेला पुलिस…

सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर तितिरबिला पुल के नीचे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद की गई है। मृतक की पहचान राजनगर के बाना टांगरानी निवासी 35 वर्षीय रसोराज महतो उर्फ संतोष महतो के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के जीजा कमल कांत महतो ने बताया कि बीते गुरुवार की रात मृतक रसोराज महतो खाना खाने के बाद अपने घर में आराम करने चला गया था। जिसके पास से वह घर से लापता था।

इसके साथ ही मृतक रसोराज महतो की खोजबीन की जा रही थी। सोमवार को उसके लाश मिलने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि विवाहित मृतक रसोराज महतो के पत्नी सहित दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बताया गया कि पिछले कुछ समय से मृतक रसोराज की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। लाश मिलने की सूचना के साथ प्रभारी सरायकेला थाना प्रभारी राजेश ईचागुटु पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और लाश का पंचनामा करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भिजवाए। साथ ही मामले के एक्सीडेंट या फिर आत्महत्या को लेकर मृतक की मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

You missed