
1932 स्थानीय नीति और एकल पद आरक्षण के विरोद्ध में एकता
विकास मंच 4 दिसंबर को सैकड़ों के संख्या में विरोद्ध रैली सड़क
पर उतरेगी,जिसे लेकर महिला और पुरूष गांव मुहल्ले में चला
रही है जागरूकता अभियाान…..
आदित्यपुर : 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति और झारखंड म्युनिसिपल कारपोरेशन में एकल पद आरक्षित करने के विरोध में 4 दिसंबर रविवार को एकता विकास मंच द्वारा सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध जुलूस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें आप सभी साथियों मां बहनों भाई बंधुओं समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से करबद्ध प्रार्थना है कि 4 दिसंबर दिन रविवार समय 2रू30 स्थान दुर्गा पूजा मैदान गम्हरिया में एकजुट होकर अपने अधिकार की आवाज बुलंद करें। 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनने एवं एकल पद आरक्षित होने से झारखंड में निवास करने वाले अन्य वर्ग के सभी लोग अपने अधिकार से वंचित हो जाएंगे।
इसके लिए एकता विकास मंच द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहा है। महिला प्रकोष्ठ द्वारा धीराजगंज जमालपुर में जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने एवं एक दूसरे को शेयर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य रूप से मधु प्रसाद मीरा देवी रूबी देवी गुड़िया देवी अनीता देवी मालती देवी प्रमिला देवी सरस्वती देवी आदि उपस्थित रहे

Related posts:

