Advertisements
Spread the love

पोटका में मुख्यमंत्री चाम्पाई सोरेन के द्वारा डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया गया…

जमशेदपुर /पोटका (अभिजीत सेन )   कोल्हन विश्वविद्यालय चाईवासा अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड फुटबॉल मैदान में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री चाम्पाई सोरेन के द्वारा स्वीकृत पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर चुनावी भी वादा के तहत पोटका, डुमरिया के जनता एवं छात्र छात्रांओ की बहु दीक्षित मांग पोटका प्रखंड के खड़ियासाई में लगभग 40 करोड़ की लागत से डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास दिनांक 15 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन के द्वारा विधिवत रूप से किया गया। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन हेलीकॉप्टर की माध्यम से शिलान्यास करने हेतु पोटका पहुंचते ही लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री चांम्पाई सोरेन को जोरदार स्वागत एवं ढोल लंगड़ा बजाकर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री खुद लंगड़ा बजाई।

Advertisements

तत्पश्चात मुख्यमंत्री चांम्पाई सोरेन के हाथों दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री चाम्पाई सोरेन ने केंद्र सरकार के बारे में आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के लोगों के साथ धोखा किया है। केंद्र सरकार आदिवासीओं एवं मूलवासीओं के साथ भी धोखा किया है जिसके कारण झारखंड सरकार की ओर से पूरे झारखंड राज्य में आवुआ आवास योजना का शुरूआत किया गया है, जिसकी लाभ सभी को मिलेगी। डिग्री कॉलेज बन जाने से क्षेत्र की गरीब छात्र- छात्राएं पढ़ पाएगी । मुख्यमंत्री के हाथों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि चुनावी वादा के तहत 2019 में जब झारखंड सरकार बनी तभी मैंने पोटका क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बनाने के लिए एक आवेदन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिए थे हमारा विधानसभा क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज का स्थापना हो यह कर जो प्रक्रिया भी हो चुका था । जिसकी सूचना मैंने वर्तमान मुख्यमंत्री को दिए थे। जिसको देखते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री चांम्पाई सोरेन ने डिग्री कॉलेज का स्वीकृति कैबिनेट में लाकर देने का काम किया। इसलिए की ईस क्षेत्र की गरीब लोगों के बच्चे माढ़-भात, मुड़ी भात, खाकर भी डिग्री कॉलेज में पड़कर आगे बढ़ सके।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मुख्य सचिव राजकमल, पोटका विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता राजू गिरी, मोहन कर्मकार डीसी अनन्य मित्तल, एसडीओ पीयूष सिंहा एसएसपी किशोर कौशल , सीटी एसपी मुकेश कुमार लूणायक, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, के साथ वीडियो ,सीओ आदि उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?