Spread the love

ग्राम प्रभारियों को दी नए जनादेश की जिम्मेदारी : सुदेश महतो

रांची (अर्जुन कुमार)  नामकुम : विकास शब्द और राज्य हित जेएमएम के शब्दकोश में नहीं है। झारखंड को उलझा कर रखना इनका पेशा। शासन और प्रशासन दोनों लूट के साझेदार बन गये हैं। यह साल झारखंड के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी इन हालात में बढ़ जाती है। हम समाज के सभी वर्गों के विचारों और भावनाओं के साथ काम करें। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने नामकुम के सिदरौल स्थित कवाली स्टेडियम में आयोजित राँची लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही। राँची लोकसभा क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन पहुंचाने का संकल्प लिया।

Advertisements

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक को लेकर जगह-जगह से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह संवेदनशील और चिंता जनक है। मानो राज्य सरकार ने युवाओं का भविष्य बिगाड़ने का संकल्प ले रखा है। इससे पहले एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थी परेशान रहे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता में यह विश्वास है कि आजसू राज्य में बेहतर वातावरण बना सकती है। राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए ज़िद की आवश्यकता है।

कार्यकर्ता अपनी मेहनत से पार्टी के विचारों को राज्य के हर गांव, हर घर तक पहुँचाने का कार्य करें। कार्यकर्ता आगे आकर अपनी जिम्मेदारी के तहत कार्य करें। ग्राम प्रभारियों को नए जनादेश की जिम्मेदारी देते हुए सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनावी साल है। समय कम है ऐसे में पार्टी की हर इकाई और हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनाकांक्षाओं के अनुरूप और एनडीए को सशक्त बनाने के लिए काम करना होगा। मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, पार्टी के महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्माला भगत आजसू वरिष्ठ नेता सह अनगड़ा प्रखंड जीप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो समेत हजारों के संख्या में आजसू पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Advertisements

You missed