Advertisements
Spread the love

झारखण्ड में बांग्ला अकादमी गठन की मांग तेज, पोटका में सौंपा गया ज्ञापन

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर/पोटका । झारखण्ड में बांग्ला अकादमी के गठन की मांग को लेकर झारखण्ड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह पहल राज्य के विभिन्न प्रखंडों में एक साथ चलाए गए अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से भेजा जा रहा है।
विगत दिनों विधायक अरुप चटर्जी ने झारखण्ड विधानसभा में बांग्ला अकादमी के गठन का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में बंगभाषी लोग निवास करते हैं, जिनकी मातृभाषा बांग्ला है। ऐसे में बांग्ला भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अकादमी का गठन आवश्यक है, ताकि विद्यालयों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई, पुस्तकों का प्रकाशन तथा बांग्ला शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित हो सके।
इसी मांग के समर्थन में झारखण्ड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की पोटका शाखा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मण्डल, प्रतिमा मण्डल, साहित्यकार एवं समाजसेवी सुनील कुमार दे, शिक्षाविद एवं समाजसेवी शंकर चंद्र गोप, शिक्षाविद राजकुमार गुप्ता, माताजी आश्रम के अध्यक्ष कृष्ण पद मण्डल, डॉ. सुंदर लाल दास (ग्राम प्रधान, बिरग्राम), अवन्ति पात्र (ग्राम प्रधान, तिला मुड़ा) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समिति ने जानकारी दी कि बांग्ला भाषा के संरक्षण हेतु पोटका क्षेत्र के गांवों में अब तक 33 अपूर (अनौपचारिक) पाठशालाएं संचालित की जा रही हैं। इस प्रयास की प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सराहना की और शीघ्र ही इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अंत में समिति के सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया और उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही बांग्ला अकादमी के गठन पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

You missed