Spread the love

आदित्यपुर नगर निगम से हटाकर गम्हरिया अलग नगर परिषद गठन करने की मांग

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर : जगबंधु महतो

जमशेदपुर । सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह के नेतृत्व में गम्हरिया के लोगों का एक प्रतिनधिमंडल अंचल अधिकारी से मिले। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंप आदित्यपुर नगर निगम से गम्हरिया क्षेत्र को अलग कर गम्हरिया नगर परिषद का गठन करने की मांग की गयी। इस ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि नगर निगम में 35 वार्ड होने की वजह से गम्हरिया अंतर्गत आने वाले एक से आठ वार्ड में विकास काम ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से यहां के लोग सरकारी लाभ से वंचित होते रहे है। जबकि इस क्षेत्र के लोगों से भी सभी प्रकार का शुल्क समान रूप से लिया जाता है। इसको देखते हुए आदित्यपुर नगर निगम के एक से आठ वार्ड तथा प्रखंड के कुछ पंचायत को मिलाकर गम्हरिया नगर परिषद का गठन करने की मांग की गयी।