Advertisements
Spread the love

नामकुम प्रखंड के टाटी पश्चिम पंचायत में उपमुखिया अजय सिंह को सौंपा गया मुखिया का प्रभार

Advertisements

Arjun Kumar….✍️

नामकुम(राँची) । प्रखंड अंतर्गत टाटी पश्चिम पंचायत में प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत मुखिया सुनीता देवी की सदस्यता कानूनी रूप से समाप्त होने की स्थिति को देखते हुए पंचायत संचालन की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से उपमुखिया अजय सिंह को मुखिया का प्रभार सौंपा गया। यह प्रभार बीपीआरओ, नामकुम प्रखंड की उपस्थिति में विधिवत रूप से ग्रहण कराया गया। प्रभार ग्रहण समारोह के दौरान टाटी पूर्व पंचायत के मुखिया कृष्णा पाहन, महिलोंग पंचायत के मुखिया संदीप तिर्की, पंचायत समिति सदस्य इंदु देवी, वार्ड सदस्य एल.आर. पीटर, अरविंद मुंडा, पूजा देवी, संगीता देवी, हेमंत शर्मा, प्रेम पाहन सहित टाटी पश्चिम के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें यदुवीर सिंह, रामजी पांडेय, पितांबर दास, बैचू सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, पूर्व मुखिया बंधन उरांव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शैलेश मिश्रा, शानिल जॉय एवं हरेंद्र मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल थे। प्रभार ग्रहण करने के पश्चात अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पंचायत के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा सभी वर्गों के समावेशी विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने नए प्रभारधारी मुखिया से विकास कार्यों को गति देने एवं जनहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।