Advertisements
Spread the love

हरातू शिव मंदिर का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, बच्चों की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र

Advertisements

Arjun Kumar….✍️

नामकुम(राँची) । हरातू शिव मंदिर का दसवां स्थापना दिवस 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर सहित पूरा गांव धार्मिक अनुष्ठानों में पूरी तरह से सहभागी बना रहा। सप्ताह भर चले इस आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार, रामचरित मानस पाठ, रूद्राष्टाध्यायी पाठ, हवन, आरती एवं महाप्रसाद (खिचड़ी भंडारा) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान अंशु कुमारी रहीं, जबकि पंडित मधुसूदन पांडे, प्रोफेसर लखन मिश्रा, पंडित अखिल पाठक, पंडित दीपक कुमार पांडे एवं पंडित हैप्पी मिश्रा द्वारा विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
इस धार्मिक आयोजन की खास बात यह रही कि जहां बड़े लोग विभिन्न कारणों से दूर रहे, वहीं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्ति में लीन नजर आए। इस संदर्भ में एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा के सचिव डॉ. मधुसूदन पांडे ने कहा कि “जब बच्चे आस्था और भक्ति से जुड़ने लगते हैं, तो यह प्रकृति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। आज के आयोजन में 8 से 16 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 90% बच्चे शामिल हुए, जो सनातन धर्मावलंबियों के लिए हर्ष और गर्व की बात है।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया नूतन पाहन, सरपंच अरविंद लोहरा, विष्णु मुंडा, गिरधारी उरांव, राजू महतो, अरविंद महतो, सिंधु महतो, सिल्वे के ग्राम प्रधान मानकी शिवनारायण शाही सहित समस्त ग्रामीणों ने तन, मन और धन से सहयोग किया।
भंडारा में आए अतिथियों का स्वागत यशोदा देवी द्वारा किया गया। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

You missed