
आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया पहुंचे उपायुक्त पंचायतों में संचालित कार्यों तथा आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों का किया स्थल निरिक्षण
रिपोर्टर – जगबंधु महतो
सरायकेला – खरसावां । कांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड मे विभिन्न विभाग में संचालित योजनाओं तथा आधारभूत संरचना से संबंधित संचालित कार्यों का उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने स्थल निरीक्षण किया । उपायुक्त के द्वारा मुड़िया हाथीटांड एवं तिरिलडीह मे मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरिक्षण कर केंद्र मे चाइल्ड फ्रेंडली शौचालय का निर्माण कराने, केंद्र मे आवश्यकतानुसार तत्काल बांस से बाउंड्री करने, किचेन गार्डन लगाने तथा पर्याप्त मात्रा मे डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों को भी मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र के रुप मे विकसित करने के निर्देश दिए। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कोलाबिरा का निरिक्षण के क्रम मे उपायुक्त के विद्यालय परिसर एवं कक्षाओं की साफ सफाई कराने,विद्यालय परिसर मे आवश्यकतानुसार फेवर ब्लॉक बिछाने तथा सभी कक्षाओं मे स्मार्ट क्लास प्रारम्भ करने,आईटीसी लैब को फंसनल करने के निर्देश दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र कोलेबिरा के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नें उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग कर लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए प्रदान करने, गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर ससमय सभी टीका,जाँच कराने तथा ऐएनएम एवं सीएचओ को बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। मॉडल विलेज हाथीटांड, मुड़िया का निरिक्षण के क्रम मे उपायुक्त नें मॉडल विलेज़ के सभी मानको का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने,जर्जर बिल्डिंग को धवस्थ करने,आवश्यकता अनुसार जलमीनार एवं विभिन्न चपनलो का नल बदलने का निर्देश दिया। निरिक्षण क्रम मे यशपुर एवं आसनबानी मे महिलाओ समूह की दीदियों से संवाद स्थापित कर दीदियों के आय मे वृद्धि हेतु मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया। गंजियाबराज निरिक्षण क्रम मे उपायुक्त नें किसानो से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओ के निराकरण हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया साथ ही क़ृषि विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं से शत प्रतिशत योग्य लाभको को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण क्रम मे उपायुक्त के साथ मुख्य रुप से उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल,निदेशक डीआरडीए डॉ अजय तिर्की,प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया अभय दिर्वेदी,अंचलधिकारी गम्हरिया अरविन्द कुमार वेदीया तथा अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहें।

