Advertisements
Spread the love

फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत सदर अस्पताल सरायकेला में सर्वजन दवा सेवन MDA/IDA-2024 कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

सदर अस्पताल परिसर में बनाए गए दवा केंद्र का उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन; MDA/IDA की स्वयं दवा खाकर समस्त जिलेवासियो से अभियान के सफल क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील की।

 

सरायकेला: संजय मिश्रा । फाइलेरिया मुक्ति अभियान के शुभारंभ को लेकर शनिवार को सदर अस्पताल परिसर सरायकेला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम MDA-IDA 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त प्रभार कुमार बर्दियार व सिविल सर्जन डॉ. अजय सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि फाइलेरिया बीमारी को जिला से मुक्त करने के लिए यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। अभियान के तहत सभी लोगों को दवा का सेवन करना है। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिया जा रहा है उसका अक्षरशः पालन करते हुए दवा का सेवन करें। फाइलेरिया मुख्यतः मच्छर के काटने से होता है। और इससे काफी लोग प्रभावित होते हैं।

Advertisements

अल्बेंडाजोल की गोली निश्चित ही इससे हम लोगों को मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए दवा खाना आवश्यक है, अभियान के सफल क्रियान्वयन में सभी का सहयोग अपेक्षित है। अभियान का विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है, दवा खुद भी खाएं तथा अपने आस-पास के लोगो को भी दवा खाने हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान दवा प्रशासक एवं सिविल सर्जन द्वारा अपने सम्बोधन के क्रम में फाइलेरिया बीमारी के लक्षण, उसके बचाव तथा अभियान के तहत दी जाने वाली दवाए, दवाओं के डोज आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि दो वर्ष कम आयु के बच्चे, गर्भवती/धात्री महिलाएं तथा गंभीर बिमारी से ग्रसित लोगो को छोड़ सभी को दवा खिलाया जायेगा।

बताया गया कि अभियान के तहत आज शनिवार को सभी 1756 बूथ पर दवा खिलाया जा रहा है तथा 11 से 25 अगस्त 2024 तक सहिया दीदियों के द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाया जायेगा। कार्यक्रम के पश्चात सदर अस्पताल परिसर में बनाए गए दवा केंद्र का उप विकास आयुक्त ने फीता काटकर उद्घाटन किया। तथा MDA-IDA की दवा का सेवन कर समस्त जिले वासियों से फाईलेरिया उन्मूलन के बचाव हेतु चलाने जा रहे हैं अभियान के तहत दवा का सेवन कर फाईलेरिया मुक्त जिला, फाईलेरिया मुक्त झारखंड बनने में सहयोग प्रदान करने की अपील की।

You missed