
फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत स्कूली बच्चों को सर्वजन दवा सेवन एमडीए आइडीए-2024 का कराया गया सेवन…
सरायकेला: संजय मिश्रा । फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत स्कूलों में भी सर्वजन दवा सेवन एमडीए आइडीए-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी गाइडलाइन के अनुसार दवा का सेवन कराया गया। इसके तहत सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला की एएनएम रेणु कुमारी की उपस्थिति में उषा कॉलेज आफ फार्मेसी के बी फार्मा की छात्राओं शीला कुमारी महतो, कारिना साहू एवं ललिता कुंभकार द्वारा स्कूली बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं को दवा का सेवन कराया गया। मौके पर टीम द्वारा स्कूली बच्चों को फाइलेरिया के लक्षण और इससे बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम तियु सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Related posts:

