Advertisements

10 दिवसीय मोमबत्ती मेकिंग प्रशिक्षण का हुआ समापन…
सरायकेला: संजय मिश्रा । पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला में आयोजित किया जा रहे 10 दिवसीय मोमबत्ती मेकिंग प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण हॉल में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि अवधेश चंद्र लाल और पंकज रावत द्वारा सफल प्रशिक्षण प्राप्त सभी 35 प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का लाभ लेते हुए स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित एवं अपील किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य शैलेंद्र गोप, गोविंद राय, इंद्रजीत कैवर्त, द्रौपदी महतो एवं गुरुचरण महतो सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
Advertisements

Related posts:
RAJNAGAR NEWS : सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से अमलटोला में 24 घंटे के अंदर प्राप्त हुआ 100kv का ट्रांस...
दुमका : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंचलाधिकारी शादां नुसरत ने किया विभिन्न चेकनाका का निरीक्षण...
नीट परीक्षा परिणाम में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों ने खरसावां शहीद चौक पर केंद्रीय शिक्...

