Advertisements
Spread the love

ऑपरेशन सिंदूर के कामयाबी पर सरायकेला में भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Advertisements

रिपोर्टर  : जगबंधु महतो

सरायकेला : कश्मीर के पहलगाम में पाक समर्थित आतंकियों द्वारा हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध और भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम करते हुए शुक्रवार की शाम सरायकेला में तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक चंपई सोरेन और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें जिले भर के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। यात्रा दुर्गा पूजा मैदान से आरंभ होकर गैरेज चौक, बस स्टैंड, पंचायत कार्यालय होते हुए पुनः दुर्गा पूजा मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान लगभग 120 फीट लंबा तिरंगा हाथों में लिए लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों से सरायकेला की गलियों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दुर्गा मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने जिस वीरता से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, वह दुनिया में मिसाल है। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने कहा कि हमें भारतीय सेना के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। यह तिरंगा सम्मान यात्रा हमारी एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम में अनेक प्रमुख नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, रमेश हांसदा, राजा सिंहदेव, सनंद आचार्य, रीता दुबे, राकेश मिश्रा, मनोज तिवारी, दुलाल स्वासी, रितिका मुखी, छायाकांत गोराई, कविता दास, अनिशा सिन्हा, परमेश्वर प्रधान सहित दर्जनों नाम शामिल हैं। यह यात्रा न केवल एक विरोध का स्वर थी बल्कि एकजुट भारत और अटूट राष्ट्रीय भावना की मिसाल भी बनी।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?