Spread the love

पोटका विधायक संजीव सरदार ने 46.70 लाख की लागत से 9 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Advertisements
Advertisements

संवाददाता :  अभिजीत सेन 

जमशेदपुर/पोटका । पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक निधि से स्वीकृत कुल 46 लाख 70 हजार की लागत से नौ विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से विधायक संजीव सरदार को जोरदार स्वागत किया। गाँवों की संरचनात्मक जरूरतों को देखते हुए पंचायतों में पथ निर्माण, स्नानघाट एवं सिंचाई नाला निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की नींव रखी गई।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि योजनाओं का चयन ग्रामीणों की सहमति और उनकी वास्तविक जरूरत को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि “मेरी प्राथमिकता यही रहती है कि ऐसी योजनाएँ चुनी जाएँ जिनका सीधा लाभ पूरे गांव को मिले। झारखंड सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी सरकार की मंशा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, सिंचाई, पेयजल और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार से विकास की रफ्तार और तेज होगी।इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से अपील किया कि 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रखंड और अंचल के अधिकारी पंचायत स्तर पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को तत्काल सुविधाएँ उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा—
“राज्य सरकार चाहती है कि एक भी पात्र परिवार वंचित न रहे। आप सभी इस कार्यक्रम में भाग लेकर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।”
शिलान्यास मे पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, झामुमो नेता सुनील महतो आदि के साथ काफी संख्या में ग्रामीण लोक उपस्थित रहे।

You missed