Advertisements
Spread the love

पांच थाना व ओपी प्रभारियों को एसएसपी ने किया

तबादला, श्‍वेता कुमारी बनी सोनारडीह ओपी प्रभारी..

धनबाद :  दुर्गा पूजा 2022 से पहले धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने जिले के पांच थाना व ओपी प्रभारियों को दूसरे थानों में स्‍थानांतरित किया है. एसएसपी के आदेश से बलियापुर, जोगता, सोनारडीह, भौरा तथा ईस्ट बसुरिया के प्रभारी बदले गए हैं. जोगता थाना प्रभारी पंकज वर्मा को बलियापुर का नया थानेदार बनाया गया है,

Advertisements

वहीं बलियापुर थाना की प्रभारी श्‍वेता कुमारी को सोनारडीह ओपी का प्रभारी बनाया गया है. सोनारडीह ओपी के प्रभारी नीरज झा को बैंकमोड़ थाना में पदस्थापित किया है, वहीं ईस्ट बसुरिया ओपी के नए प्रभारी उपेंद्र कुमार बनाए गए हैं, जबकि निवर्तमान ओपी प्रभारी शंकर विश्‍वकर्मा को झरिया थाना में पदस्थापित किया गया है.

You missed