Spread the love

वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के रक्तदान शिविर में 162 यूनिट

रक्त संग्रहित…..

Jamshedpur :  शहर की समाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के द्वारा संस्थापक दिवस के अवसर पर संस्था के सह संस्थापक स्वर्गीय महेश सिन्हा की पुण्य स्मृति में बिष्टुपुर स्थित क्लब हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की शुरूवात कोरोनाकाल में अपनी जान गवाए संस्था के सह संस्थापक के लिए दो मिनट का मौन रख व उनकी फोटो में पुष्प अर्पित कर टीम के सदस्यों ने श्रद्धाजंलि देते हुए रक्तदान शिविर की शुरुवात की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के तौर पर लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो,नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले,डॉक्टर शुभम कश्यप ने द्वीप प्रज्योलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया ।

जमशेदपुर ब्लड बैंक की मदद से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ जहाँ 162 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । साथ ही कार्यक्रम में समाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की और बागबेड़ा हेल्पिंग बॉयज की टीम को शॉल ओढा कर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत,शम्भू चौधरी,मोहन,अजय,सुखविंदर,सिद्धक, चन्दन,गगन्दीप,सूरज,अरिजीत, आशीष,विभास,अभिषेक,सन्दीप,बिनोद, मोहित,रुचि,ऋतु,दीप्ति व अन्य शामिल थे।

You missed