Advertisements
Spread the love

मांडू राष्ट्रीय जनता दल बैठक हुई सम्पन्न…

रामगढ़ :इन्दजीत कुमार

राष्ट्रीय जनता दल मांडू विधानसभा की पूर्व घोषित मांडू चट्टी प्रधान कार्यालय में युवा राष्ट्रीय जनता दल की वरिष्ठ नेता अमित कुमार हंसदा के अध्यछता में में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान राजद के युवा नेता उमेश कुमार दास ने किया और मुख्य अतिथि राजद के राष्ट्रीय महासचिव विधान पार्षद भोला प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि शाहिद सिद्दीकी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, मो जब्बार तथा भुलेश्वर भोक्ता शामिल हुए।

बैठक के दौरान समिति से निर्णय लिया गया कि मांडू विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्ण रूप से समर्थन करेगी। महागठबंधन के प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के नामांकन में हज़ारों हजार की संख्या में हजारीबाग जाएंगे। नामांकन के पश्चात बिरसा फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित आम सभा में मतदाता समर्थकों को आने की अपील की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजद के कद्दावर नेता सह बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का जनसभा मांडू विधानसभा मुख्यालय में अभिलंब करने के निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान प्रधान कार्यालय मांडू में बूथ कमेटी चुनाव प्रधान कार्यालय प्रचार प्रसार वाहनों की व्यवस्था की जाए। बैठक के दौरान रूप से गुलाम रब्बानी, दिलीप तुरी,नरेश रविदास, नरेश हेंब्रम,इसाक अंसारी,साहबान अंसारी,फूलमती देवी,सुनीता देवी, मन्नू कुमारी, अजय गंजू, वासुदेव, शिबू महतो, धनेश्वर हसदा,राजेश मुंडा एवं सलमा खातून आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

You missed