Advertisements
Spread the love

धनबाद  : प्रेमी ने दुखी होकर खाया था जहर, प्रेमिका आई हॉस्पिटल तो भर दिया मांग

रिपोर्ट : मुकेश 

धनबाद : कहते हैं प्यार निराकार होता है पर इसका अस्तित्व सदियों से चला आ रहा है । हीर – रांझा, शिरही -फराद,और रोमियो – जुलियट को लोग भुला दिया होता ।‌ प्यार का कुछ ऐसा ही किस्सा धनबाद के एक अस्पताल देखा गया । एक प्रेमी जोड़े ने अस्पताल के बेड पर ही बैठे-बैठे ही शादी कर लिया। इस अनोखे विवाह के साक्षी बने वार्ड में भर्ती दूसरे मरीज, उनके परिजन और अस्पताल के कर्मी। दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी जीवन संगिनी बना लिया।

दोनों ने सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दोहराया। दरअसल में, प्रेमिका के घरवालों के रवैए से निराश होकर कुमार धुबी के आलोक कुमार वर्मा ने जहर खा लिया था। घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया, तो किसी तरह उसकी जान बच गई । यह बात जब प्रेमिका नेहा को पता चला तो भागकर अस्पताल पहुंची और दोनों विवाह-बंधन में बंध कर सात जन्मो के लिए एक हो गया ।