Spread the love

चाकुलिया में पारंपरिक ग्राम प्रधानों का धरना कल, ग्राम प्रधान एवं डाकुआ की विभिन्न मांगों को लेकर निकलेगी जुलूस

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले 31अगस्त शनिवार को ग्राम प्रधानों का प्रखंड कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. ग्राम प्रधान एवं डाकुआ की विभिन्न मांगों को लेकर डाक-बंगला परिसर से जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ एवं सीओ को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा जाएगा. इस जुलूस में प्रखंड के 19 पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं डाकुआ शामिल होंगे. उक्त कार्यक्रम को लेकर तौयरियां पुर्ण कर ली गयी हैं. इसकी जानकारी संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक ने दी है.

Advertisements
Advertisements

You missed