
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जयंती पर हहाप पंचायत में दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण

Arjun Kumar Pramanik…….✍️
नामकुम(राँची) । हहाप पंचायत के मुखिया आवास में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा (भारतीय हॉकी के महानायक) की जयंती के अवसर पर हहाप पंचायत के मुखिया नन्हें कच्छप के नेतृत्व में तथा आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति, रांची (झारखंड) के संयुक्त प्रयास से पंचायत क्षेत्र के विकलांग, दिव्यांग, मूकबधिर, नेत्रहीन, मंदबुद्धि तथा शारीरिक व मानसिक रूप से पीड़ित जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा ने कहा कि विकलांगजनों के बीच कंबल वितरण से सभी को आत्मिक सुकून मिला है, यह कार्य मानवता और सामाजिक सेवा का प्रतीक है। वहीं समिति के उपाध्यक्ष सह झामुमो अध्यक्ष चामू बेक ने कहा कि हहाप पंचायत के मुखिया जनसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए पूरे क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, वार्ड सदस्य मादी टोप्पो, विनोद कच्छप, पढ़हा अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, अमर कुमार महतो, लक्ष्मण लकड़ा, पास्कल लकड़ा, विजय गंजु, सोमरा हंसा, बिरसा मुंडा, सुरेश महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

