Advertisements
Spread the love

500 छठव्रतीयों में आटा,मिट्टी के चूल्हा बनाने का सामग्री वितरण…

आदित्यपुर : जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिला के गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर-2 स्थित मैदान में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति एवं न्यू डिस्को क्लब द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 500 छठव्रती माता- बहनों के बीच मिट्टी के चूल्हे,आटा का वितरण किया गया।मुख्य अतिथि के रूप मे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी,विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के असिस्टेंट सेक्रेटरी नितेश राज एवं संजीव तिवारी के कर कमलो द्वारा किया गया l

सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह, अमरनाथ ठाकुर, समाजसेवी विनोद कुमार मित्तल, वीरेंद्र यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, देव प्रकाश, प्रमोद गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार उपस्थित थे। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 नवंबर से लेकर 18 नवंबर के बीच रोड नंबर- 15, आदित्यपुर-2 स्थित मैदान में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में जन सहयोग से 2000 छठव्रती माता बहनों के बीच चुनरी साड़ी, मिट्टी के चूल्हे, चूल्हा बनाने हेतु इंट, मिट्टी के अलावा लौकी, आटा, आम की लकड़ी, चीनी, चावल इत्यादि का वितरण कूपन के माध्यम से किया जाना है।