Spread the love

जरमुंडी में अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं पत्रक का वितरण भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मंडल…

अक्षय कुमार मिश्रा नोनीहाट :

Advertisements
Advertisements

नोनीहाट। जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल के नेतृत्व में गांव-गांव में घूम-घूम कर ग्रामीणों को अयोध्या आने का न्यौता दिया गया। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल ने बताया कि पेटसार पंचायत के ग्रामीणों के बीच अयोध्या से आए और पूजित अक्षत एवं पत्रक का वितरण किया गया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर ग्रामीणों ने जय श्री राम के जमकर नारे लगाए।

बता दें कि कार्यक्रम को लेकर जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर पेटसार पंचायत के ग्रामीण रमाकांत शर्मा, चंदन राय , संतोष रजक, भिरगूराम मिस्त्री, शीतल मांझी, अजय लायक, हरचरण कुमर, गोपाल दास , मुनिलाल मोहली, नागेश्वर दास, मनोज डोम, अमरकांत शर्मा, धनश्याम रजक, ब्रह्देव शर्मा, जयनाथ लायक, किसन मिस्त्री, राधे लायक, प्रदीप ठाकुर, नीलकण्ठ तत्वा, योगेंद्र राय मौजूद थे।