Advertisements
Spread the love

जिला गव्य विकास कार्यालय में जिला स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित, 11 लाभुकों के बीच 17 दुधारू गायों का वितरण

Advertisements

 

गाम्हरीया संवाददाता – जगबंधु महतो

सरायकेला जिला गव्य विकास कार्यालय, सरायकेला परिसर में जिला स्तरीय पशु मेला एवं पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्या, पशु शल्य चिकित्सक सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पशु चिकित्सक उपस्थित रहे। वहीं, बड़ी संख्या में गोपालक, पशुपालक एवं प्रगतिशील किसान कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान जिला गव्य विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से पशुपालकों एवं कृषकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित योजनाओं के अंतर्गत आवेदन भी प्राप्त किए गए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुलभ रूप से उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं विभागीय पदाधिकारियों ने पशुपालकों को जागरूक, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी विकास किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर पशुपालक आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। अतिथियों ने आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सकों द्वारा पशु स्वास्थ्य, उन्नत नस्ल, टीकाकरण, चारा प्रबंधन एवं पशु रोगों की रोकथाम से संबंधित उपयोगी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को तकनीकी ज्ञान, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाकर जिले में पशुपालन क्षेत्र को सुदृढ़ करना रहा।
गव्य प्रभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के तहत 2 दुधारू गाय वितरण योजना में 09 लाभुकों, 5 दुधारू गाय वितरण योजना में 01 लाभुक तथा 10 दुधारू गाय वितरण योजना में 01 लाभुक को लाभान्वित किया गया। इस प्रकार कुल 11 चयनित लाभुकों के बीच 17 दुधारू गायों का वितरण किया गया।