
भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक…
मौसम गुप्ता। दुमका:

भाजपा जिला कार्यालय दुमका मे भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष की बैठक जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल की अध्यक्षता मे की गई ,बैठक मे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद शर्म ,जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू,भाजयुमो के प्रमंडलीय प्रभारी सौरभ कश्यप मुख्य रूप से मौजूद थे।
वहीं बैठक मे जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार ने स्वागत भाषण के साथ आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया।भाजयुमो के प्रमंडलीय प्रभारी सौरभ कस्यप ने बताया युवा मोर्चा द्वारा 12 जनवरी को जिला स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होना है, 16 जनवरी से सभी मंदिरों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा 22 जनवरी को सभी अपने घरों में दीप ज्योति जलाकर राम मंदिर उद्घाटन का खुशियां मनाएंगे, एवं 24 जनवरी को विधानसभा स्तरीय नव मतदाता सम्मेलन जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा।
26 जनवरी को सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं बैठक को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ हैं,युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से सांस्कृतिक एवं राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेनी है तथा आम जनता से संवाद स्थापित भी करना है, आम जनता की समस्याओं को सुनना उनके दृष्टिकोण को समझना एवं हल निकालने का प्रयास युवा मोर्चा को करना हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था सरकार बनी तो 1 साल में 5 लाख नौकरी देंगे नहीं तो राजनीतिक से संन्यास लेंगे, नौकरी नहीं मिलने तक स्नातक बेरोजगार को पांच हजार एवं स्नातकोत्तर को सात हजार बेरोजगारी भत्ता देंगे ।पांच लाख नौकरी देने का वादा पूरी तरह विफल 1 साल में 5 लाख तो क्या अपने पूरे कार्यकाल में 5 लाख का 1% युवाओं को भी नौकरी देने में असफल सरकार ने विधानसभा में केवल 357 नौकरी देने की बात स्वीकारी।
जबकि बेरोजगारी भत्ता पर कोई पहल अभी तक नहीं की। अव्यवहारिक तौर पर लागू नियोजन नीति 2021 को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया, हेमंत सोरेन का युवा विरोधी चेहरा सामने ला दिया ,राज्य सरकार चाहती तो संकल्प जारी कर स्थानीय व नियोजन नीति बना सकती थी परंतु इसकी नियत साफ नहीं है, जनता को दिगभ्रमित करने के लिए नोवी अनुसूची को बहाना बनाया गया, झारखंड में आज कोई भी स्पष्ट नियोजन नीति नहीं है ,इसी कारण कोई बहाली नहीं हो पा रही है बहालिया निकलता है और रदद् होता है यही परंपरा विकसित हुई है ,राज्य के युवा ठगे गए हैं।
राज्य में लाखों युवा नौकरी और अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर है अब युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हेमंत सोरेन को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी मे लग जाना हैं। बैठक को जामा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, अविनाश सोरेन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विधानसभा स्तरीय संयोजक बनाए गए जरमुंडी विधानसभा संयोजक अक्षय यादव,सह संयाजक अविनाश मंडल,साहेब मिश्रा,जामा विधानसभा संयोजक अमन राज,सह संयोजक दर्शन हेम्ब्रम,सुनिल हेंब्रम,दुमका विधानसभा संयोजक मनीष कुमार,सह संयोजक -बासुदेव झा,दीप्तांशु कोचगवे ,गौतम झा शिकारीपाड़ा विधानसभा संयोजक अभिनाश सोरेन,सह संयोजक अभिजीत सुमन,कौशिक अधिकारी।
बैठक में अमन राज ,मनीष कुमार, वासुदेव झा ,दीपांशु कोचगवे ,अक्षय यादव, दर्शन हेंब्रम ,रमेश मंडल, पप्पू कुमार सिंह, अंकित केसरी ,रितेश कुमार, गोपीनाथ दत्ता, चंदन यादव, कौशिक अधिकारी, पंकज कुमार दास ,जितेंद्र शर्मा, कार्तिक शर्मा,मनोज कुमार मंडल,अशोक कुमार शर्मा,गोवर्धन पंडित, पंकज शाह, प्रीतम भंडारी, गौतम कुमार झा, ओम कुमार शाह, संतोष कुमार साह, मंटू गोस्वामी, सुनील कुमार पाल, पूरन चंद्र सेन, गोविंद चंद्र देन,दिनेश कापरी,अमित कुमार, शक्ति दर्वे, पप्पू कुमार सिंह आदि मौजूद थे ।

