Spread the love

चाकुलिया जनसंपर्क कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला उपाध्यक्ष साधन मल्लिक ने की बैठक…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित जनसंपर्क कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला उपाध्यक्ष साधन मल्लिक की अध्यक्षता में हुआ. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य की झामुमो गठबंधन सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार के दलदल में ढकेल दिया है.

भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए हेमन्त सोरेन को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में जेल जाना पड़ा. झामुमो गठबंधन सरकार के कार्यकाल में कई वरीय पदाधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं. राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की लूट खसोट हो रही है. सत्तारूढ़ दल के नेताओं के संरक्षण में बालू तथा पत्थरों की अवैध तस्करी हो रही है. सरकारी दफ्तरों में लोगों के आवश्यक कार्यों का निष्पादन नहीं हो रहा है. जेएसएससी के परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं.

इस सरकार से युवा पूरी तरह निराश एवं हताश हैं. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार से राज्य का भला नहीं हो सकता है. उन्होंने युवाओं से राज्य की झामुमो गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया. इस बैठक को पद्मश्री जमुना टुडु, बीस सूत्री प्रखंड समिति के पूर्व अध्यक्ष शम्भु नाथ मल्लिक, श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मान्डी, भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेश सिंह, भाजयुमो मंडल महामंत्री महादेव महतो, उत्तम मुर्मू, विजय सीट तथा विजय महतो ने भी संबोधित किया.

इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री पिंटू मल्लिक, मनिंद्र महतो, विजय महतो, रमानाथ महतो, राणा गोप, संदीप चंद ,मुन्ना भारती, परिमल दास, बलराम दास, चित्त रंजन महतो, राम सिंह, शंकर गोस्वामी, राजा मल्लिक, संतोष महतो, जयदेव दास, सनत गिरी, ओमप्रकाश गोस्वामी, मुरली दास, हिमांशु बेरा, तपन नायक, रोहित पति, खोकन महतो आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed