Advertisements
Spread the love

डीडीसी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की हुई बैठक; अधिक से अधिक गांव/पंचायत को फाइव स्टार रेटिंग के रुप मे विकसित करने के दिए निर्देश…

सरायकेला – संजय मिश्रा । जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारतियार की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छ भारत मिशन तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान हर घर नल जल कनेक्शन की स्थिति, ओडीएफ प्लस सहित विभिन्न कार्यों के प्रगति की क्रमवार समीक्षा कर लंबित योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। अधिक से अधिक पंचायत को फाइव स्टार रेटिंग के रुप मे विकसित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त जिला अंतर्गत ऐसे विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र जहां पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्माण एवं मरम्मती कार्य संचालित है, में सुधारात्मक प्रगति लाते हुए सभी केन्द्रों में पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर