Advertisements
Spread the love

डालसा की बोर्ड-ऑफ-विजिटर्स ने किया बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा का निरीक्षण, दिये निर्देश

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

रांची ।  न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में बोर्ड-ऑफ-विजिटर्स की टीम ने डालसा की टीम के साथ संयुक्त रूप से बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा का ‘जाति आधारित भेदभाव’ के आधार पर निरीक्षण किया। डालसा की बोर्ड-ऑफ-विजिटर्स टीम में एजेसी अमित शेखर, डालसा सचिव राकेश रौशन, एसडीओ कुमार रजक, इम्प्लॉयमेंट ऑफिसर, जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर, एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। डालसा सचिव ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जेल में बंदियों को जाति के आधार पर अलग-अलग न रखा जा रहा हो और न ही उनसे जाति के आधार पर कोई कार्य कराया जा रहा हो। जांच के दौरान ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के खान-पान एवं साफ-सफाई की भी जांच की गई। जेल स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण कर जेल प्रशासन को साफ-सफाई बनाए रखने तथा बंदियों को दिए जाने वाले खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया गया। डिस्पेंसरी में बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बंदियों एवं उनके बच्चों का स्वास्थ्य सामान्य बना रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित