Advertisements
Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादी; प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई का मिला आश्वासन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगों की समस्याएं सुनी तथा जांचोपरांत समाधान का आवश्वासन दिया।

इस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादान भी किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से भूमि सम्बन्धित मामले, आपसी बंटवारा, विस्थापित क्षेत्र में ग्राम प्रधान को सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ प्रदान करने, ग्राम प्रधानों के साथ प्रखंड स्तर पर प्रत्येक माह बैठक कराने, चांडिल डैम निर्माण हेतू अधिग्रहित भूमि के लंबित मुआवजा भुगतान कराने, धन अधिप्राप्ति के लंबित मुआवजा भुगतान कराने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने समेत विभिन्न मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

You missed