Spread the love

बीजेपी महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ममता दास समेत दर्जनों महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन; विधायक दशरथ गागराई ने सभी को माला पहना कर पार्टी में कराया शामिल…

सरायकेला: संजय मिश्रा । सीनी के सरमाली सोना नदी तट पर झामुमो की सरायकेला प्रखंड समिति (भाग -2) की बैठक स्थानीय विधायक दशरथ गगराई की उपस्थिति में हुई। बैठक में बीजेपी समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ममता दास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किये।

सभी को विधायक दशरथ गागराई ने पार्टी का अंगवस्त्र देकर झामुमो में शामिल कराया। इसके अलावे युवा नेता अशोक सिंहदेव के नेतृत्व में शत्रुघ्न प्रमाणिक, विनोद नायक, नरसिंह सरदार, मुकेश सिंह, गुरु महतो, दीपक जामुदा, राजू गोराई आदि झामुमो में शामिल हुए। राजकुमार प्रधान व गोपी उरांव के नेतृत्व में भी कई लोगों ने झामुमो का दामन थामा। पूर्व उपप्रमुख कालीचरण महतो, समाजसेवी सह सेवानिवृत शिक्षक दिनेश महतो ने भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। विधायक दशरथ गागराई ने माला पहनाकर झामुमो की सदस्यता दिलाई।

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा की झामुमो माटी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि यहां कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी होती है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में जनता से किए हुए एक-एक वायदे पूरे हो रहे हैं। गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। खरसावां विधान सभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

आने वाले समय में विकास के मामले में खरसावां को नंबर अव्वल किया जाएगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के नीति सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचने की अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से बसंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, झामुमो केन्द्रीय सदस्य सुधीर महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, उप प्रमुख वासुदेव महतो, प्रखंड अध्यक्ष भगत महतो, राजु हेंब्रम, नंदी प्रधान, सविता महतो, पार्वती महतो, तारापदो साहू आदि उपस्थित रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…

चांडिल : संदर्भ ~ बलभद्र गोराई, सत्ता परिवर्तन होता रहा पर व्यवस्था नहीं…