Spread the love

 

जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा डॉक्टर सुकांत सीट को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements

 

पोटका संवाददाता- अभिजीत सेन

 

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड के रूप चयनित मुसाबनी प्रखंड में सोमवार को आयोजित संपूर्णता अभियान 2.0 में बतौर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुकांत सीट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान डा. सुकांत सीट को प्रोजेक्ट उल्लास के तहत एपिलेप्सी (मिर्गी) से संबंधित मरीजों की जांच, देखभाल एवं व्यक्तिगत परामर्श आदि में उत्कृष्ट कार्य करने दिया गया है।