Advertisements
Spread the love

घाटशिला : शहीद जवानों के स्मृति में मऊभंडार में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट… 

दीपक नाग (झा. न्यूज ब्यूरो हेड) … ✍️

Advertisements

० पुलवामा आतंकी घटना के बलिदानी जवानों के स्मृति में मऊभंडार में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का ओपी प्रभारी और उप मुखिया ने किया उदघाटन ।

घाटशिला।पुलवामा के वीर बलिदानियों के सम्मान में आयोजित एरिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मैदान में हुआ। क्रिकेट एसोसिएशन टुमांगडुंगरी और चैंप्स इलेवन दाहिगोड़ा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित टूर्नामेंट का उदघाटन मऊभंडार के ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता और उप मुखिया रुपेश दूबे ने किया। इस दौरान पुलवामा आतंकी घटना में बलिदान हुए वीर जवानों के तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही बलिदानियों के स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। अथितियों ने ग्राउंड में खिलाड़ियों व आयोजन कमिटी के सदस्यों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दिया। ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने उप मुखिया रुपेश दूबे के गेंदबाजी पर बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का विधिवत उदघाटन किया।

  ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि वीर बलिदानियों के सम्मान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना सराहनीय है। ऐसे आयोजन से युवा देश के बलिदानियों को जान सकेंगे तथा सेना और जवानों के प्रति सम्मान बढ़ेगा। कहा कि 14 फ़रवरी 2019 को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कायरतापूर्ण तरीके से आतंकी घटना को अंजाम दिया था।

   उप मुखिया रुपेश दूबे ने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन टुमांगडुंगरी और चैंप्स इलेवन दाहिगोड़ा कि ओर से जवानों के सम्मान में हर साल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। ऐसे आयोजन युवाओं को राष्ट्रभक्ति एवं जवानों के सम्मान के लिए प्रेरित करते है। इसकी जितनी सराहना कि जाए कम ही है। मालूम हो कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग ले रही है जो घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग एरिया से संबंधित है। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल 14 फ़रवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट कि विजेता टीम को 30 हजार रुपए व ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, सेमीफाइनल खेलने वाली दो अन्य टीम को 5-5 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन में एएसआई अनिल हेरेंज, आयोजन कमिटी के रंजन गोराई, रुपेश सिंह, दिनेश जेना, झुना बारीक़, अमनदीप सिंह, महादेव गोराई, मोहन गोप, निक्कू, संजू, पंकज, सन्नी गुप्ता समेत अन्य युवक उपस्थित थे।