Advertisements
Spread the love

गिड्डीबेड़ा टोल प्लाजा पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

कांड्रा : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत कांड्रा–चौका मार्ग स्थित गिड्डीबेड़ा टोल प्लाजा पर ड्रंक एंड ड्राइव प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, मोटरयान निरीक्षक एवं रोड सेफ्टी टीम की उपस्थिति में सघन वाहन जांच की गई। जांच के क्रम में ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से वाहन चालकों की अल्कोहल जांच की गई। नशे की अवस्था में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। वाहन जांच के साथ-साथ चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्हें नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

You missed