Advertisements
Spread the love

TGS प्रांगण गम्हरिया में सड़क सुरक्षा माह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, DSP पूजा कुमारी ने दिए सुरक्षित यातायात के मंत्र

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया । गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत TGS प्रांगण, गम्हरिया में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरायकेला–खरसावां की DSP पूजा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ
गम्हरिया थाना प्रभारी भी समारोह में मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हुए DSP पूजा कुमारी ने कहा कि सड़क पर यदि आम लोग अपने कर्तव्य का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और पुलिस–प्रशासन का सहयोग करें तो प्राणघातक हादसों को काफी हद तक टाला जा सकता है। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, नियंत्रित गति और सजग ड्राइविंग को जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय बताया। थाना प्रभारी ने भी स्थानीय स्तर पर चलाए जा रहे सुरक्षा अभियानों की जानकारी दी।
TGS के महाप्रबंधक शरद कुमार शर्मा ने सड़क सुरक्षा के महत्व को कई व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण गम्हरिया में यातायात दबाव अधिक रहता है, ऐसे में संस्थान और कर्मचारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। यूनियन के महामंत्री तथा TGS के विभिन्न पदाधिकारीगण ने भी अपने विचार रखे और सुरक्षित यातायात को सामूहिक अभियान बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से अवध किशोर पांडे, ज़मीर अनवर और मनोज कुमार द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में TGS एडमिन एवं सिक्योरिटी विभाग का उल्लेखनीय सहयोग रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस पहल से कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों में सड़क पर सुरक्षा के प्रति नई चेतना देखने को मिली।

You missed