Spread the love

प्रकाश महतो बनाए गए सरायकेला-खरसावां जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। प्रकाश महतो को सरायकेला-खरसावां जिला युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज एवं राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शेष नारायण ओझा ने पत्र लिखकर इसकी घोषणा की है।

जिसमें उन्होंने आशा जताई है कि नव मनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रकाश महतो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और सक्रियता से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे। और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीबी के हाथों को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।

प्रकाश महतो के सरायकेला-खरसावां जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि प्रकाश महतो के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को जिले में मजबूती मिलेगी।

You missed