Advertisements
Spread the love

चालक की लापरवाही से कई लोगों की जा सकती थी जान,, नीलांचल कम्पनी के समीप टेलर और तेज रफ्तार से आकर कार ने मारी टक्कर सवार बाल बाल बचे…

कांड्रा   कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा चौका मुख्य मार्ग में टेलर गाड़ी के चालक के लापरवाही से कई लोगों की जान जा सकती थी । बताया जा रहा है कि निलांचल कम्पनी के किनारे खड़ा ट्रक और हाईवा को बचाने के क्रम में जमशेदपुर से रांची की ओरर जा रहे टेलर ने अचानक ब्रेक लेने के बाद गाड़ी को न्यूटल कर दिया । जिस कारण डाउन में 500 मीटर पीछे ढलान में लुढ़क गई । इस दौरान टेलर का चालक अनियंत्रित हो गया और टेलर 500 मीटर पीछे लुढ़क गईण् वही टेलर ने अपनी पीछे खड़ी गाड़ी जैसे टाटा नक्सन, स्विफ्ट डिजायर पिकअप वैन को अपने चपेट में ले लिया और टाटा नक्सन, स्विफ्ट डिजायर, पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई,

Advertisements

गनिमत रही कि टेलर के पीछे खड़ी टाटा नक्शन, स्विफ्ट डिजायर, पिकअप वैन में जितने लोग सवार थे वे बाल़ बाल बच गए, टाटा नक्सन में सवार कमल जी ने बताया की वे विशाखापट्टनम से पतरातू जा रहे थे वही स्विफ्ट डिजायर के चालक राहुल सिंह अपने निजी काम से जमशेदपुर से बनसा किसी निजी कंपनी में जा रहे थे ,इस घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया, वही कांड्रा थाना को सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी बिनोद मुर्मू अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और टेलर के चालक को अपने साथ ले गई…